एसआई भर्ती के फिजिकल टेस्ट में अपनी बहन की जगह फर्जी कैंडिडेट बनकर आने का मामला सामने आया है। हाड़ा रानी बटालियन प्रबन्धन की ओर से अजमेर के अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलवर गेट थाने के उपनिरीक्षक राकेश ने बताया कि एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा सीआरपीएफ ग्राउंड में हुई।
ये परीक्षा 3 अगस्त से 11 अगस्त के बीच हुई। 4 अगस्त को कैंडिडेट्स मुन्नी की जगह उसकी बहन आई और उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था, उसे हटाया नहीं और बीमारी का कारण बताया। साथ ही परीक्षा के लिए अगली डेट मांगी।
इसके बाद कमेटी ने संदिग्ध मानते हुए जांच की तो पाया गया कि आने वाली कैडिडेट मुन्नी की जगह उसकी बहन आई थी। अब प्रशासन ने अलवर गेट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 जुलाई 2025 को निकली थी भर्ती
RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 में 1015 पदों पर वैकेंसी निकाली। 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे। कुल 7 लाख 70 हजार 49 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए।
5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में लिखित एग्जाम हुआ। इनमें करीब 60 फीसदी उपस्थिति रही थी। बाद में उप-निरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए थे।
1076 पदों के लिए यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल-2026 को हुई थी। एग्जाम के 75 दिन में 19 जून को आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






