Home » राजस्थान » अलवर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:एक युवक 2 महीने की मजदूरी लेने गया था, दूसरा रोड पर पड़ा मिला

अलवर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:एक युवक 2 महीने की मजदूरी लेने गया था, दूसरा रोड पर पड़ा मिला

अलवर के 2 थाना क्षेत्रों में 2 अज्ञात वाहनों की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। घटना बगड़ का तिराया और मालाखेड़ा थाना क्षेत्रों में हुई। एक युवक 2 महीने की मजदूरी लेने फैक्ट्री मालिक के पास गया था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दूसरा युवक रोड पर गंभीर हालत में मिला था। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना 1: मजदूरी का पैसा लेने आए फैजल की मौत

बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर डीग जिले के लेहसर गांव निवासी करीब फैजल (25) पुत्र खुर्शीद, अलवर के उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने गांव से ठेकेदार मौसम से करीब दो माह की बकाया मजदूरी लेने आया था। पैसे न मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे वह ठेकेदार की बाइक लेकर रामगढ़ रोड की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फैजल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

घटना 2: खेत से लौट रहे बाबूलाल की पसलियां टूटीं, फिर दम तोड़ा

दूसरा हादसा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के महुआ कला गांव में सामने आया, जहां खेती-बाड़ी करने वाले बाबूलाल प्रजापत (32) पुत्र रमेश चंद को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक के चाचा हरिसिंह ने बताया कि बाबूलाल सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था। उसके सीने पर गंभीर चोटें थीं और पसलियां टूटी हुई थीं। ग्रामीण व परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बाबूलाल के चार छोटे बच्चे हैं। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन पुलिस से अज्ञात वाहन चालक को जल्द पकड़कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जाएगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की