Home » राजस्थान » जयपुर में बीच सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या:झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था, 10 दिन पहले हुआ था बेटा

जयपुर में बीच सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या:झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था, 10 दिन पहले हुआ था बेटा

जयपुर के विद्याधरनगर में देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई। वहीं, युवक का बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। मृतक शाकिर के 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था।

थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वारदात से एक दिन पहले शराब पीने के दौरान भी झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात दोनों पक्ष समझाइश के लिए जमा हुआ थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया रातभर मौके पर हंगामा होता रहा। यह काफी भीड़ भरा इलाका है, यहां चाकूबाजी की घटना से दहशत फैल गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया रातभर मौके पर हंगामा होता रहा। यह काफी भीड़ भरा इलाका है, यहां चाकूबाजी की घटना से दहशत फैल गई है।

घायल युवक बोला- हमारा पुराना विवाद है

एसीपी शास्त्री नगर दिलीप कुमार मीणा का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसका पता जांच के बाद स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुछताछ के लिए कुछ युवकों को डिटेन किया गया है, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। घायल कय्यूम ने बताया- हमारा भट्टा बस्ती निवासी कुछ लड़कों से पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

मुझे राजीनामा के लिए विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर बुलाया गया था। मैं मौके पर पहले अकेला पहुंचा था, लेकिन स्थिति को देखने के बाद अपने भाई शाकिर बुला लिया।

चाकू निकालकर जांघ पर वार किया

कय्यूम ने बताया- मौके पर 5 से 6 लोग खड़े थे। कुछ लोग गाड़ियों पर बैठे थे। उन्होंने चाकू निकालकर पहले मेरे भाई की जांघ पर वार कर दिया। मुझ पर भी चाकू से वार कर दिया।

मेरे भाई का काफी खून बह गया था। इससे पहले गंभीर हालत ने भाई को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ले जाया गया था। सोमवार रात 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक शाकिर के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। वहीं, पुलिस अधिकारी आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
घटना के बाद मृतक शाकिर के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। वहीं, पुलिस अधिकारी आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर- फर्नीचर शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग:30 लाख का माल जलकर राख, दमकल की 5 गाड़ियों ने साढ़े 4 घंटे में पाया काबू

जयपुर की रस्तौगी फर्नीचर गैलरी (शोरूम) में सोमवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के