Home » राजस्थान » सीकर में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर बनाया शिकार, जाने से मारने की धमकी दी

सीकर में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर बनाया शिकार, जाने से मारने की धमकी दी

सीकर में एक 21 साल की युवती के साथ रेप करने के का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 21 अगस्त को रेप की घटना के बाद युवती डरी-सहमी और परेशान नजर आई। घरवालों को जब वह परेशान नजर आई तो उन्होंने युवती से पूछा। इसके बाद युवती ने आपबीती अपने परिजनों को बताई।

परिजनों को सुनाई आपबीती

युवती के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि किसी शादी समारोह में उनकी बेटी की मुलाकात किसी दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक से हुई। इस दौरान युवक ने नंबर लेकर उनकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी थी। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी

बाद में आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवक ने उनकी बेटी को मिलने के बहाने बुलाया, जहां जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि इस बारे में वह सबको बता देगा। डर के मारे युवती चुप रही। रेप के बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए