Home » राजस्थान » नकली नोट गिरोह में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल:राठौड़ बोले-राजनीतिक दल को मामले में विचार करना चाहिए; निकाय चुनाव में खपाने की थी योजना

नकली नोट गिरोह में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल:राठौड़ बोले-राजनीतिक दल को मामले में विचार करना चाहिए; निकाय चुनाव में खपाने की थी योजना

जयपुर में 4 लाख 30 हजार 500 रुपए की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का नाम सामने आया है। इस मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई करेगी, लेकिन राजनीतिक दल को भी इस मामले में विचार करना चाहिए।

बजाज नगर थाना पुलिस और सीएसटी की कार्रवाई में नकली नोटों का गिरोह गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नोटों के परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर भी जब्त की थी। आरोपियों के पास से 500-500 रुपए के कुल 861 जाली नोट मिले हैं। गिरोह के पास से बरामद की गई कुल रकम 4 लाख 30 हजार 500 रुपए है।

नकली नोटों के गिरोह में कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा भी शामिल

पुलिस ने शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की थी। शनिवार शाम को पुलिस ने प्रेस-कॉंफ्रेंस कर खुलासा किया।

आरोपियों में शामिल साहिल चौधरी की पहचान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी के बेटे के रूप में हुई है। मामले में साहिल चौधरी का नाम सामने आने के बाद इसकी राजनीतिक अहमियत बढ़ गई है।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के अनुसार, जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के जरिए जयपुर पहुंची थी। जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों को आगामी निकाय चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश को गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेश से जयपुर तक फैला नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में मुख्य सरगना के रूप में रोहतक निवासी अमन राणा का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश से नकली नोट भारत लाए गए और फिर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए गए।

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि साहिल चौधरी समेत गिरफ्तार आरोपियों की गिरोह में क्या भूमिका थी और चुनाव के दौरान जाली नोटों को किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नकली नोटों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

साहिल चौधरी का नाम कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी से जुड़ने के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई करेगी, लेकिन राजनीतिक दल को भी इस मामले में विचार करना चाहिए।

अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच के साथ राजनीतिक हलकों में भी यह सवाल उठ रहा है कि नकली नोटों के नेटवर्क में साहिल चौधरी की वास्तविक भूमिका क्या थी और चुनाव में जाली करेंसी खपाने की कथित योजना में उसका कितना कनेक्शन था।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए