Skip to content
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper

become an author

  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
  • जयपुर
  • होम पेज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • सियासत
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • रोजगार
  • खेती-बाड़ी
  • धर्म/संस्कृति
  • मनोरंजन
  • E-paper
Home » राजस्थान » अजमेर में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:डेढ़ महीने से चल रहे थे फरार, घर का सामान और डेढ़ लाख कैश ले गए थे चोर

अजमेर में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार:डेढ़ महीने से चल रहे थे फरार, घर का सामान और डेढ़ लाख कैश ले गए थे चोर

  • newsinrajasthan
  • August 27, 2026
  • 1:49 pm

अजमेर में डेढ़ महीने पहले हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी घटनास्थल के आस-पास ही रहते हैं। इससे पहले पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ लाला सोनी को गिरफ्तार किया था।

घटना में 5 जुलाई को छतरी योजना निवासी भीष्म कुमार टेवानी ने क्रिश्चियन गंज पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ उदयपुर में रहते हैं। पड़ोसियों ने सुबह फोन कर मकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। अजमेर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने अलमारी, सेटी और पलंग के बॉक्स खोलकर घर का सामान बिखेर रखा था।

चोर घर से वाशिंग मशीन, टीवी, गैस चूल्हा, दो गैस सिलेण्डर, चांदी के भगवान, चांदी के सिक्के, करीब 1 लाख 51 हजार 500 रुपए नकद, बर्तन इत्यादि ले गए।

बरामद कार व गैस सिलेंडर।
बरामद कार व गैस सिलेंडर।

इन्हें किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर आंतेड़ स्कूल के पास रहने वाले राजेश उर्फ लाला सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके साथियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कच्ची बस्ती आंतेड़ निवासी सुनील उर्फ सुन्या, रातिडांग ईदगाह गेट के पास रहने वाले नसीराबाद निवासी सूरज उर्फ गुरजा और पंचशील नगर थाना क्षेत्र के पास रहने वाले रमन उर्फ टांटिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल वैन, दो गैस सिलेंडर और ताला तोड़ने के लिए प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया है।

ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवा साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

अजमेर गेगल थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्रामीणों को रुपयों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते और सिम लेते थे। इन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाकर ओटीपी के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे।

एसएचओ रोशन लाल सामरिया के अनुसार थाना क्षेत्र के खाताधारकों को चिह्नित कर जांच की गई। इसके बाद सुंदड़ों का मोहल्ला बुबानी निवासी सेठाराम मीणा (33), रमेश सिंह रावत (26) और पालियावास, पादूकलां मनीष मेघवाल (22) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में साइबर पोर्टल 1930 पर 9 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें कुल 4 लाख 73 हजार 691 की साइबर ठगी होना पाई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गांव के लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद अकाउंट नंबर और उनके नाम की सिम लेकर इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए खातों तक पहुंच बनाते थे। खाते में ठगी की रकम आते ही ओटीपी लेकर उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इसके बाद रकम निकालकर अन्य खातों में भेज दी जाती थी। इस तरह खाताधारक को जानकारी हुए बिना साइबर ठगी की जाती थी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

Post Views: 22
0
0

RELATED LATEST NEWS

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

27/08/2026 5:58 pm

रॉन्ग साइड बोलेरो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, तीन घायल:लढाणा पुलिया के पास हुआ हादसा, NHAI एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

27/08/2026 5:56 pm

सीकर पुलिस ने स्कूल की छात्राओं से बंधवाई राखी:एसपी बोले-अब महिलाओं की रक्षा पुरुष ही नहीं खुद भी कर सकती हैं, कालिका यूनिट इसका उदाहरण

27/08/2026 5:55 pm
Poola Jada

Top Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

27/08/2026 5:58 pm

नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

27/08/2026 5:58 pm

रॉन्ग साइड बोलेरो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, तीन घायल:लढाणा पुलिया के पास हुआ हादसा, NHAI एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

27/08/2026 5:56 pm

सीकर पुलिस ने स्कूल की छात्राओं से बंधवाई राखी:एसपी बोले-अब महिलाओं की रक्षा पुरुष ही नहीं खुद भी कर सकती हैं, कालिका यूनिट इसका उदाहरण

27/08/2026 5:55 pm

27 पहले मर गया था ताराचंद, वह दिखा स्कूटर चलाते हुए, फोटो खींचकर दे दिया कोर्ट में

27/08/2026 5:22 pm

ई-रिक्शा में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगम कमिश्नर:गंदगी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार,बोले- 5% लापरवाह लोगों की वजह से होती है गंदगी

27/08/2026 5:16 pm
Facebook Twitter Youtube Instagram
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Home
  • About Us
  • Account
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 newsinrajasthan.com . All Rights Reserved | Designed by Website development company – DM Stack