अजमेर के पुष्कर में एक होटल से 1.08 करोड़ की नकदी मिली है। काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया। पुष्कर पुलिस चुनाव आचार संहिता के तहत होटल स्पैरो में चेकिंग करने पहुंची तो होटल मालिक के कमरे में बेड पर थैली में रुपए रखे हुए थे।
पुलिस ने 1.08 करोड़ रुपए जब्त कर होटल मालिक बंकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया। मामला एसडीएम ऑफिस के सामने स्थित होटल स्पैरो का गुरुवार दोपहर 3ः30 बजे का है। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया।
वहीं होटल मालिक बंकेश सेन से का कहना है कि उन्होंने पुष्कर के बाहर किसी जमीन का सौदा किया था, ये नकदी वहां से आई थी।

एसएचओ ने बताया- गुरुवार को होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान सीओ ग्रामीण सत्येंद्र नेगी भी पुलिस जाप्ते के मौजूद थे। पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग हिस्सों की जांच की।

बेड पर थैली में पड़ी थी नकदी तलाशी के दौरान होटल मालिक बंकेश सेन के कमरे में बेड पर थैली में पैक नकदी बरामद की गई। नोटों की संख्या ज्यादा होने के चलते काउंटिंग के लिए बैंककर्मियों को बुलाया गया। बैंककर्मियों की मौजूदगी में नोट गिने गए, जिसमें कुल राशि एक करोड़ 8 लाख 79 हजार रुपए निकली।
आरोपी से पूछा जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई, इसका वास्तविक मालिक कौन है और पैसा कहां पहुंचाया जाना था ? पुलिस नकदी से संबंधित दस्तावेजों और संभावित लेनदेन की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद राशि को विधिवत जब्त कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

पुलिस इस पहलू की भी जांच करेगी कि बरामद नकदी का नगर निकाय चुनाव अथवा किसी प्रत्याशी या राजनीतिक गतिविधि से किसी प्रकार का संबंध है या नहीं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






