Home » राजस्थान » राजसमंद में कांग्रेस से 20 भाजपा से 2 नामांकन:पूर्व सभापति-उपसभापति ने भी पर्चा भरा, पढ़ें- पूरी लिस्ट

राजसमंद में कांग्रेस से 20 भाजपा से 2 नामांकन:पूर्व सभापति-उपसभापति ने भी पर्चा भरा, पढ़ें- पूरी लिस्ट

राजसमंद में निकाय चुनाव को लेकर जिले की पांचों निकायों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को राजसमंद उपखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

शनिवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि एक नामांकन शुक्रवार को प्रस्तुत किया गया था। इस तरह अब तक कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी के 20, भाजपा के 2, आम आदमी पार्टी के 1 और 4 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं।

जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व सभापति अशोक टांक और पूर्व उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली ने भी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता की पालना को लेकर उपखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए।

नामांकन के दौरान उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी सहित पार्टी के नेता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

क्र.सं. वार्ड संख्या नाम
1 वार्ड 2 उदयलाल सुथार
2 वार्ड 6 आशा देवी और निर्मला पालीवाल
3 वार्ड 8 मीनाक्षी जोशी
4 वार्ड 11 सुजाता चौधरी
5 वार्ड 12 मोहन कुमावत
6 वार्ड 13 मधु पालीवाल
7 वार्ड 19 इंद्र लाल मीणा
8 वार्ड 25 अमर कुमावत और भूरा लाल कुमावत
9 वार्ड 26 पुष्पा साहू
10 वार्ड 27 पुष्पा पोरवाड़
11 वार्ड 29 चुन्नी लाल पंचोली
12 वार्ड 30 सत्तार हुसैन और शब्बीर हुसैन डायर
13 वार्ड 31 संगीता धोबी
14 वार्ड 33 अशोक टांक
15 वार्ड 38 उमेश खटीक
16 वार्ड 41 हर्ष पहाड़िया
17 वार्ड 43 दीपक खत्री

भाजपा से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट

क्र.सं. वार्ड संख्या नाम
1 वार्ड 30 खलील हुसैन
2 वार्ड 40 कैलाश चंद्र सेन

आम आदमी पार्टी नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट

क्र.सं. वार्ड संख्या नाम
1 वार्ड 22 अमित वर्मा

निर्दलीय दावेदार

क्र.सं. वार्ड संख्या नाम
1 वार्ड 8 गोरी कुम्हार
2 वार्ड 30 इमरान खान
3 वार्ड 30 सत्तार हुसैन
4 वार्ड 35 कमलेश कुमार लोढा
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भाई को बचाने कुंड में कूदी 3-बहनें, चारों की मौत:नहाने के लिए पानी में उतरा था युवक, मंदिर के मेले में आए थे

धौलपुर में भाई को बचाने तीन बहनें कुंड में कूद गईं। डूबने से चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना