Home » राजस्थान » SDRF में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम पर राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का भव्य आयोजन

SDRF में “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम पर राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का भव्य आयोजन

जयपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत एसडीआरएफ राजस्थान द्वारा 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय आयोजन एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता जयपुर में उत्साह और उमंग के साथ हुआ।
एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट रेवन्त दान आईपीएस ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य एसडीआरएफ कार्मिकों में शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में एसडीआरएफ कार्मिकों की भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है, ऐसे में उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद आवश्यक है।
मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत
28 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ‘ऊर्जा से भरपूर 29 चैलेंज’, ‘पास द बॉल’ और ‘स्पोर्ट्स बंधन’ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। एसडीआरएफ कार्मिकों ने इनमें उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया।
‘एक घंटा खेल, खेल के मैदान में’ अभियान
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘एक घंटा खेल, खेल के मैदान में’ अभियान के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। एसडीआरएफ कार्मिकों ने खेल मैदान में सक्रिय भागीदारी करते हुए फिटनेस, अनुशासन और आपसी समन्वय का संदेश दिया।
‘संडे ऑन साइकिल’ से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 30 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के तहत दौड़ एवं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। एसडीआरएफ कार्मिकों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से फिट एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
फिटनेस को बनाया दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश
एसडीआरएफ राजस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के संदेश को सार्थक करते हुए खेलों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

‘मन की बात’ देशवासियों को नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त मंच:— मदन राठौड़

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की