Home » राजस्थान » जयपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:पड़ोसी विवाहिता को 8 लाख कैश-गहने देने निकला था; रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

जयपुर में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:पड़ोसी विवाहिता को 8 लाख कैश-गहने देने निकला था; रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

जयपुर में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक पड़ोसी विवाहिता के ब्लैकमेलिंग से परेशान था। जवाहर नगर के मुकेश नगर निवासी राजेंद्र चौधरी (34) दो दिन पहले ब्लैकमेलर विवाहिता को देने के लिए 8 लाख कैश और गहने लेकर घर से निकला था। इसके बाद शिप्रापथ थाना पुलिस को मानसरोवर में फनकिंगडम के पास रेलवे ट्रैक पर राजेंद्र की 30 अगस्त को लाश मिली।

राजेंद्र की पत्नी लक्ष्मी चौधरी ने शिप्रापथ थाने में रविवार रात को ब्लैकमेलर विवाहिता और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

SI संदीप बसेरा ने बताया- राजेंद्र चौधरी सांगानेरी गेट के पास साड़ी शॉप पर जॉब करता था। राजेंद्र ने फनकिंगडम के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर 30 अगस्त को दोपहर करीब 11 बजे सुसाइड कर लिया। शिप्रापथ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिली शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पत्नी ने कहा- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी पड़ोसी महिला

राजेंद्र चौधरी
राजेंद्र चौधरी

पति और महिला को 8 दिन पहले पकड़ा तो खुली पोल

लक्ष्मी ने कहा- करीब 8 दिन पहले रात करीब 1:45 बजे मैंने पति और पड़ोसी विवाहिता को पकड़ लिया था। अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर पति राजेंद्र से झगड़ा भी हुआ। इसके बाद राजेंद्र ने मुन्ना के ब्लैकमेल कर रुपए-गहने ऐंठने के बारे में बताया था। ब्लैकमेलिंग से पीछा छुड़ाने की एवज में मुन्ना की ओर से कैश-गहनों की डिमांड की जा रही थी।

सेटलमेंट करने घर से निकला था राजेंद्र

पत्नी लक्ष्मी ने बताया- 29 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे पति राजेंद्र घर से गए थे। घर से जाते समय बताया था कि मुन्ना लगातार उसे परेशान कर रही है। मुन्ना अपने पति के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दे रही है। 8 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने लेकर दोनों को देने जा रहा हूं। मामला सेटल हो जाएगा। पैसा देने के बाद वह मुझे नहीं मारेंगे। देर शाम को मुन्ना का पति हाथ में चाकू लेकर मेरे घर आया। पति राजेंद्र के बारे में पूछकर जान से मारने आने की बताया। घर पर पति राजेंद्र के नहीं मिलने पर आरोपी गुस्से में चला गया।

आखिरी बार वीडियो कॉल पर की थी बात

29 अगस्त को शाम होने के बाद भी राजेंद्र घर नहीं लौटे थे। हालांकि रात करीब 10:30 बजे वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात हुई थी। बात करने के दौरान राजेंद्र काफी रो रहे थे। रोते हुए बोला रहा था- मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद अगले दिन 30 अगस्त को पुलिस को फनकिंगडम के पास राजेंद्र की लाश मिली थी। वहीं करीब 5 किलोमीटर दूर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में घर से लेकर निकली एक्टिवा स्कूटी खड़ी मिली।

वहीं लक्ष्मी का आरोप है कि राजेंद्र के सुसाइड का पता चलने पर आरोपी पति-पत्नी घर लॉक कर भाग गए हैं। पुलिस की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines