Home » राजस्थान » जयपुर में युवक पर लाठी-सरिए से जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार:ट्रैक्टर को लेकर हुआ था विवाद, मरा समझकर भाग गए थे हमलावर

जयपुर में युवक पर लाठी-सरिए से जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार:ट्रैक्टर को लेकर हुआ था विवाद, मरा समझकर भाग गए थे हमलावर

जयपुर में लाठी-सरिए से एक युवक की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद के चलते रूम पार्टनर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। निढाल होकर नीचे गिरने पर युवका को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में मिले युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस ने मामले में मास्टर माइंड आरोपी रूम पार्टनर को अरेस्ट किया है।

DCP (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- हत्या के प्रयास में आरोपी पिंटू बैरवा (32) निवासी सोप टोंक को अरेस्ट किया है। वह मुहाना मंडी में काम करता है और ही किराए पर कमरा लेकर रहता है।

गाली-गलौज के बाद मारपीट की

उसके साथ ही उनियारा टोंक निवासी मुकेश कुमार (39) भी मुहाना मंडी में काम करता है। 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे मुकेश रोज की तरह ट्रैक्टर लेकर मुहाना मंडी पहुंचा। इस दौरान रूम पार्टनर पिंटू से ट्रैक्टर को लेकर विवाद हो गया। उसने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच की।

विरोध करने पर लाठी-सरिए से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से निढाल होकर नीचे गिरे मुकेश को मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस गश्ती दल ने गंभीर हालत में मिले मुकेश को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

दबिश देकर पकड़ा आरोपी

पुलिस ने होश आने पर पीड़ित के बयान दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर आरोपी रूम पार्टनर पिंटू बैरवा को धर-दबोचा। पुलिस मामले में फरार उसके साथियों की तलाश कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

70 हजार की रिश्वत लेते रेलवे पुलिस का आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर/सवाई माधोपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी