Home » राजस्थान » दौसा में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹33 लाख की स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

दौसा में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹33 लाख की स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत दौसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33 लाख रुपये कीमत की 164.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। संयुक्त पुलिस टीम ने स्मैक की तस्करी में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1 लाख 34 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस थाना कोतवाली दौसा, डीएसटी सेल बांदीकुई और साइबर सेल दौसा की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
लालसोट बाईपास पर दबोचे गए तस्कर
गठित टीम ने बुधवार 2 सितंबर को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लालसोट बाईपास स्थित मस्जिद के पास एनएच-21, दौसा पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अमर सिंह सैनी पुत्र डालचन्द उम्र 38 वर्ष निवासी बसवा, दौसा, हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीना उम्र 35 वर्ष निवासी राजगढ़ (अलवर) हाल बसवा, विक्रम पुत्र रामजीलाल मीना उम्र 28 वर्ष व सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी टहला (अलवर), आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी राजगढ़ (अलवर) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 164.52 ग्राम स्मैक तथा इसकी बिक्री से प्राप्त 1,34,000 रुपये नकद बरामद हुए। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार आरजे 14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया गया।
अकलेरा-झालावाड़ से ला रहे थे स्मैक
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत तथा इसके आगे के आपूर्ति नेटवर्क के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चौमूं में कल होंगे माखन चोर मटकी कार्यक्रम:दिल्ली-कोलकाता के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, आधी रात को होगा मटकी फोड़

चौमूं में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह है। शहर में कई जगह माखन चोर मटकी फोड़ कार्यक्रम