Poola Jada
Home » राजस्थान » नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर का भव्य स्वागत, जनता का मिल रहा है अपार जन समर्थन

नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर का भव्य स्वागत, जनता का मिल रहा है अपार जन समर्थन

राजस्थान के सबसे युवा उम्मीदवार शिवप्रकाश गुर्जर लगातार आमजन से किया जनसंपर्क कर रहे है, गुर्जर को जनसंपर्क में भारी समर्थन मिल रहा है, समर्थन में गाँवो में बड़ा जन सैलाब भी देखने को मिल रहा है, जगह-जगह जेसीबी से फूलों की वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत कर रहे है कांग्रेस से युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारने से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन में जोश है इसका फ़ायदा भी काफ़ी चुनाव में मिल रहा है बुधवार, 22 नवंबर को नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्यक्षी शिवप्रकाश गुर्जर ने रुपाली, चैनपुरा, गोविंदगढ़, भवानी खेड़ा, अर्जुनपुरा जांगीर, घोलादाता, नाड़ी, अजबा का बाडिया, कोटाज गाँवो में भव्य स्वागत किया गया साथ ही लगातार रोज़ गांवो में जाकर लोगों से जन-सम्पर्क कर रहे है। जन-संपर्क के दौरान राज्य सरकार की जन कल्याण -कारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को भी बताया। वहीं सोमवार को पिसागन में जनसम्पर्क में शिवप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग सहित समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाने का काम किया है।

क्योंकि कांग्रेस सरकार में भृष्टाचार का कोई स्थान नहीं है और ना ही रहेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि नसीराबाद की जनता कि सेवा के लिये हर संभव मदद की जाएगी।

गुर्जर विधायक प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरते हुए संगठन को मजबूत कर बिधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने में लग जाने का आह्वान किया।

किसान परिवार से आने वाले शिवप्रकाश एक ट्रक ड्राइवर के बेटा है साथ ही स्थानीय उम्मीदवार भी है ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS