Home » राजस्थान » जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर में मारपीट कर डिलीवरी बॉय से लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने 20 हजार कैश-मोबाइल छीना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर में डिलीवरी बॉय से लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर डिलीवरी बॉय से कैश-मोबाइल छीन लिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

बाइक से लौटते समय लूटपाट

ASI मानसिंह ने बताया- करौली के कुड़गांव निवासी संतराम मीना (25) से लूट की वारदात हुई। वह स्वीगी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर का काम करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह स्विगी का ऑर्डर डिलीवर करके बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जगतपुरा में महल रोड पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक के आगे आकर रास्ता रोक लिया।

2700 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए

बाइक रोकते ही कार में सवार नकाबपोश पांच बदमाश लड़के नीचे उतरे। गाली-गलौच कर उसको पकड़ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने जमकर मारपीट कर उसकी जेब में रखे करीब 20 हजार रुपए कैश निकाल लिए। उसका मोबाइल छीनकर जबरन मारपीट कर दो बार में 2700 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। लूटपाट कर बदमाश उसे गिराकर कार में बैठकर फरार हो गए।

घायल होने पर युवक ने कराया इलाज

बदमाशों की मारपीट से चोटिल होने पर पीड़ित ने प्राइवेट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बागियों को मनाने के लिए भाजपा दे रही ऑफर:टिकट नहीं मिला तो मंत्री से गले लगकर रोने लगा कार्यकर्ता; 41 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस​ लिया

नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से परेशान एक कार्यकर्ता बुधवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह