Home » राजस्थान » जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए

जयपुर में फंदा लगाकर युवक ने किया सुसाइड:नीम के पेड़ पर लटका मिला, FSL टीम की ने साक्ष्य जुटाए

जयपुर में रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड करने का मामला सामने आया है। नीम के पेड़ पर गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

SHO (करधनी) सवाई सिंह ने बताया- करधनी में रावन गेट स्थित एक फार्म हाउस की दीवार के पास नीम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फंदे से शव लटके मिलने की सूचना दी गई।

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई

पेड़ पर फंदे से शव लटका मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ लग गई। करधनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार मृतक की पहचान के प्रयास किए।

शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया

पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में मामला सुसाइड का होना सामने आया है। एक दिन पहले युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दी है।

मृतक की उम्र करीब 35 साल है। वह काली शर्ट और नीली जींस पेंट पहने हुए है। मृतक की पहचान के साथ ही वारिसान की तलाश की जा रही है। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा विजन, गांवों में विकास की बिछेगी नई बिसात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। आने वाले समय में