सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने युवक से लूट और मारपीट के मामले में ढाई साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी बहन के घर पर फरारी काट रहा था। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नॉर्थ चौकी इंचार्ज ASI नरेंद्र सिंह के अनुसार 10 फरवरी 2024 को सीकर के रहने वाले यूनुस खान ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके बैंगल्स के कच्चे प्रोडक्ट की दुकान है। चुरू जिले का रहने वाला सलीम उससे उधार रुपए लेकर गया था। जिसने पैसे वापस देने के लिए शिव कॉलोनी में अपने किराए के मकान पर बुलाया। जब यूनुस खान वहां पर पहुंचा तो वहां यूनुस खान के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।
25 हजार कैश, मोबाइल लूटा था
घटना के वक्त यूनुस के पास करीब 25 हजार रुपए नगद,मोबाइल और एक स्कूटी भी थी। जिसे सलीम और उसके तीनों साथियों ने छीन ली। इन लोगों ने यूनुस को ब्लैकमेल करते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी से 2 लाख रुपए मंगवाओ। बड़ी मुश्किल से यूनुस ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
घटना में शामिल आरोपी कालूसिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी टीडीयासर जिला चूरू की तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश दी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। अब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरदारशहर में अपनी बहन के घर पर है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अपनी बहन के घर आया था
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्यादातर समय बीकानेर और चुरू जिले में ही फरारी काट रहा था। रक्षाबंधन पर वह अपनी बहन के घर आया था। त्यौहार चले जाने के बाद भी वह बहन के घर पर था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले एक रेप केस में भी 6 साल जेल काट चुका है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






