Home » राजस्थान » जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में भड़की जनता:MLA की गाड़ी को घेरा, काले झंडे दिखाए; कार के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी

जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में भड़की जनता:MLA की गाड़ी को घेरा, काले झंडे दिखाए; कार के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी

नगर निकाय चुनाव की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जयपुर में टिकट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। अब आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के विरोध ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

आमेर के हांडीपुरा इलाके में अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग अंजलि ब्रह्मभट्ट को कांग्रेस का टिकट दिए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।

दरअसल, विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी इलाके में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध इतना बढ़ गया कि कुछ लोग गाड़ी के पास पहुंच गए और वाहन को रोकने का प्रयास करने लगे।

वार्ड नंबर 149 की प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के विरोध में बड़ी संख्या में आम जनता ने विरोध प्रदर्शन किया।
वार्ड नंबर 149 की प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के विरोध में बड़ी संख्या में आम जनता ने विरोध प्रदर्शन किया।

गाड़ी पर चढ़े प्रदर्शनकारी, तोड़फोड़ की कोशिश का आरोप

शनिवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे प्रशांत शर्मा के विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गाड़ी पर भी चढ़ गए। वहीं, कुछ लोगों ने गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

बताया जा रहा है कि लोगों की मुख्य नाराजगी वार्ड नंबर 149 से निवर्तमान पार्षद अंजलि ब्रह्मभट्ट को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर है। स्थानीय लोग टिकट वितरण के फैसले का विरोध कर रहे थे और इसी नाराजगी का सामना विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को भी करना पड़ा।

नाराज प्रदर्शनकारी आमेर विधायक प्रशांत शर्मा की गाड़ी को रोकने का प्रयास करते रहे।
नाराज प्रदर्शनकारी आमेर विधायक प्रशांत शर्मा की गाड़ी को रोकने का प्रयास करते रहे।

बढ़ते विरोध के बीच विधायक को वहां से निकाला

स्थिति बिगड़ती देख विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को वहां से निकालने की कोशिश की गई। विरोध इतना तेज था कि लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद समर्थकों की मदद से विधायक की गाड़ी को वहां से बाहर निकाला गया।

नगर निकाय चुनाव से पहले वार्ड 149 में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खुलकर सामने आया यह विरोध पार्टी के लिए नई चुनौती बन सकता है। एक तरफ कांग्रेस विपक्षी दलों से मुकाबले की तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ टिकट वितरण से नाराज स्थानीय लोगों का विरोध चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है।

वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारी गाड़ी पर चढ़कर उसे तोड़फोड़ करने के साथ ही हमें करने की कोशिश की। बेवजह विवाद पैदा करने के लिए आज इस तरह के हालात पैदा किए गए। जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर- राखी बांधने गई महिला लापता:मेंहदी लगाने गई नाबालिग नहीं लौटी, शहर में 2 बाइक चोरी, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें

सीकर में 40 साल की महिला और 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।