Home » राजस्थान » बालेसर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल:कार ड्राइवर मौके से फरार, मेघलासिया गांव में हुआ हादसा

बालेसर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल:कार ड्राइवर मौके से फरार, मेघलासिया गांव में हुआ हादसा

शनिवार को बालेसर में जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर एक सड़क हादसा हो गया। मेघलासिया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस 108 की मदद से जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- यह हादसा रामदेवरा मेले के दौरान हुआ। उस समय सड़क पर बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसी भीड़ के चलते कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल हुए दोनों युवक मसुरिया, जोधपुर के रहने वाले हैं।

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इसके बावजूद कार ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर आए और घायलों को संभाला। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 को फोन किया।

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक यातायात ठप रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को फिर से चालू करवाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

धोखाधड़ी मामले में 13 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:विदेश में धार्मिक यात्रा के नाम पर हड़पे थे रुपए, नाम बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था

उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने 13 साल से फरार और 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया