Home » राष्ट्रीय » भाजपा के दो, कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले:चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के केस, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो FIR

भाजपा के दो, कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले:चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के केस, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो FIR

अजमेर में नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने के लिए किस्मत, आजमा रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में सात पर आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। इसमें चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी, लापरवाही से वाहन चलाने और जुआ एक्ट तक के मामले शामिल हैं।

नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्रों में इसका प्रत्याशियों ने उल्लेख किया है। इनमें कांग्रेस के एक प्रत्याशी को दोषमुक्त कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी पर दो मामले भी दर्ज है।

वार्ड प्रत्याशी व केस की डिटेल इस प्रकार है…

वार्ड संख्या प्रत्याशी व पार्टी केस व स्थिति – जैसा शपथ पत्र में बताया 18 भाजपा प्रत्याशी विक्रम तंबोली अजमेर के क्लॉक टावर थाने में FIR 83/2016 धारा 147, 332, 353/149 के तहत दर्ज है। आरोप विचाराधीन है। 20 कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभ पटेल इन पर दो केस हैं। पहली FIR 121/2021 क्लॉक टावर में धारा 143, 147, 323, 341, 356 के तहत लंबित है। दूसरी FIR 162/2025 कोतवाली में BNS 2023 की धारा 115(2), 126(2), 3(5) के तहत दर्ज है। 35 भाजपा प्रत्याशी दीदार चौहान FIR 80/2012 IPC 279 के तहत दर्ज है। कोर्ट की ओर से 600 रुपये जुर्माना हो चुका है। 63 कांग्रेस प्रत्याशी मोहसिन खान FIR 32/15 में धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज था, जिसमें 26-5-2026 को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। 62 कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा जैदिया 138 NI Act (चेक बाउंस) के तहत मामला दर्ज है, हालांकि इसमें अभी तक दोषसिद्ध नहीं हुआ है। 48 कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल बैरवाल 146/2025 धारा 3/4 13 RPGO (जुआ) Act के तहत विचाराधीन है। 50 कांग्रेस प्रत्याशी चंदन सिंह अलवर गेट थाने में 314/2019 धारा 447, 427 के तहत मामला दर्ज है, जो अभी लंबित बताया है।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

धोखाधड़ी मामले में 13 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:विदेश में धार्मिक यात्रा के नाम पर हड़पे थे रुपए, नाम बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था

उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने 13 साल से फरार और 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया