Home » राजस्थान » हिरणमगरी पुलिस और डीएसटी की मेगा कार्रवाई: हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान का नकली मोनोग्राम लगा महंगे दामों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हिरणमगरी पुलिस और डीएसटी की मेगा कार्रवाई: हरियाणा की सस्ती शराब पर राजस्थान का नकली मोनोग्राम लगा महंगे दामों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जयपुर। आगामी चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता की पालना में उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब तस्करी और धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में रीको कलड़वास स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर पुलिस ने करीब ₹50 लाख मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर, नकली सील/मोनोग्राम बनाने की मशीन, फर्जी नंबर प्लेटें और 3 वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस ने मौके से एक मुख्य अभियुक्त केदार कुमार सेनानी (44) पुत्र गोविंदराम निवासी गोवर्धन विलास उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।
मुखबिर की सूचना पर गोदाम में दबिश, मिला भारी जखीरा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में हिरणमगरी थानाधिकारी रवीन्द्र सिंह और डीएसटी प्रभारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को शनिवार 5 सितंबर को सटीक सूचना मिली कि रीको कलड़वास के एक गोदाम में अवैध शराब का बड़ा जखीरा जमा कर उसे वाहनों में सप्लाई करने की तैयारी है।
पुलिस टीम ने तुरंत गोदाम पर दबिश दी। तलाशी के दौरान विभिन्न नामचीन ब्रांड्स की अवैध शराब व बीयर से भरी 02 कारें, 01 टेम्पो तथा गोदाम के अंदर रखे 60 कार्टन अंग्रेजी शराब व 110 बीयर के टीन बरामद हुए। इन सभी बोतलों पर “फॉर सेल इन हरियाणा ऑन ओनली” अंकित था।
हरियाणा की शराब पर लगाते थे राजस्थान का नकली होलोग्राम
जांच में इस अंतरराज्यीय गिरोह के चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। गिरोह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर गोदाम में रखता था। गोदाम में रखी विशेष मशीन से बोतलों पर विभिन्न ब्रांड्स के नकली मोनोग्राम, स्टीकर और राजस्थान आबकारी विभाग के फर्जी होलोग्राम/सील लगा दिए जाते थे।
हरियाणा की सस्ती शराब को राजस्थान की असली और महंगी शराब बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हुए महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। मौके से पुलिस को गुमराह करने के लिए उपयोग में ली जाने वाली भिन्न-भिन्न वाहनों की 15 फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद की गई हैं।
थाना हिरणमगरी पर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।
मामले में चिन्हित तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीग में ‘ऑपरेशन प्रहार’: यूपी सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा 51 किलो गांजा जब्त; पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 कारें जब्त

जयपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनावों और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे होने के कारण संदिग्ध व आपराधिक गतिविधियों