Home » राजस्थान » अपहरण कर मारपीट के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर मारपीट के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की है। आरोपियों पर परिवादी और उसके भतीजे को जबरन कार में बैठाकर ले जाने तथा रास्ते में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जयपुर पूर्व क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं की रोकथाम और ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारस जैन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

कमरे में घुसकर किया हमला, जबरन कार में बैठाया

पुलिस के अनुसार परिवादी ने 5 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 फरवरी 2026 की रात वह अपने भतीजे सुरेश के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अंकित यादव ने सुरेश को फोन कर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात करीब दो बजे अंकित यादव, दीपक यादव, राहुल, जीतू, मनीष शर्मा सहित करीब 10-12 लोग कमरे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसके चलते परिवादी बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी और उसके भतीजे सुरेश को जबरन कार में डाल लिया।

पुलिस के मुताबिक रास्ते में सुनसान स्थान पर कार रोककर परिवादी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान परिवादी के भाई का फोन आने और उसके समझाने पर दोनों को छोड़ दिया गया। मामले में जवाहर सर्किल थाने में प्रकरण संख्या 221/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से दबोचे आरोपी

पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपियों के आने-जाने के संभावित रास्तों पर निगरानी की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दीपक यादव (26), जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ जीतू वर्मा (25) और राहुल कुमार रैगर (24) को गिरफ्तार किया है। तीनों जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

विशेष टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में एसीपी कार्यालय मालवीय नगर के सहायक उप निरीक्षक केसरी सिंह, कांस्टेबल लोकपाल (7821), कांस्टेबल मोहनलाल (9630) तथा जवाहर सर्किल थाने के कांस्टेबल आशीष (12821) शामिल रहे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीग में ‘ऑपरेशन प्रहार’: यूपी सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा 51 किलो गांजा जब्त; पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 कारें जब्त

जयपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनावों और उत्तर प्रदेश सीमा से सटे होने के कारण संदिग्ध व आपराधिक गतिविधियों