Home » राजस्थान » केड़ली फायरिंग के मामले में नोखा पुलिस की कार्रवाई:007 गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार, जोधपुर से पकड़ा

केड़ली फायरिंग के मामले में नोखा पुलिस की कार्रवाई:007 गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार, जोधपुर से पकड़ा

नोखा पुलिस ने केड़ली गांव में 14 जून की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में 007 गैंग के मुख्य सरगना श्यामलाल उर्फ श्याम पूनिया और उसके साथी राजपाल को गिरफ्तार किया है। श्याम पूनिया को जोधपुर से पकड़ा गया। राजपाल की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल इनोवा क्रिस्टा गाड़ी जब्त की गई है।

फायरिंग में दो लोग घायल

पुलिस ने बताया- आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल लोयल और उसके परिचित अशोक विश्नोई को केडली ताल में बुलाया था। वहां उनकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारकर जाने से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली लगने से बाबूलाल और अशोक घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल लोयल और उसके परिचित अशोक विश्नोई को केड़ली ताल में बुलाया था। वहां उनकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। गोली लगने से बाबूलाल और अशोक घायल हो गए थे।

15 जून को नोखा थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बाबूलाल की पत्नी गुड्डी देवी की शिकायत पर 15 जून को नोखा थाने में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस टीमें बनाई गईं। एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और नोखा सीओ जरनैल सिंह की देखरेख में थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण के नेतृत्व में टीमों ने काम किया। उन्होंने मुखबिरों, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, श्याम पुनिया 007 गैंग का मुख्य सरगना है। उसने राजू मांझू के साथ मिलकर यह गैंग बनाई थी। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग और हथियारों से जुड़े करीब 18-20 गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 2020 में महाराष्ट्र पुलिस के साथ मुठभेड़ के एक मामले में वह मकोका के तहत करीब साढ़े छह साल जेल में रह चुका है।

इस मामले में पुलिस पहले ही बाबूलाल, गणेशाराम ढाका, उमेश धारणिया, मोहनसिंह, जितेंद्रसिंह और मैरूसिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दो और गिरफ्तारियों के साथ कुल 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

खूनी संघर्ष में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा:अवैध बजरी खनन से जुड़ी गैंगवार में शामिल थे, अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सुवाणा-कोटा बाइपास पर खूनी संघर्ष करने वाले