भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सुवाणा-कोटा बाइपास पर खूनी संघर्ष करने वाले माफियाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
यह था मामला
सदर सीआई प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 अगस्त को सुवाणा-कोटा बाइपास स्थित पूर्व सरपंच अमित जाट के फार्म हाउस के सामने अवैध बजरी कारोबार से जुड़े दो गुट रंजिश के चलते आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर गाड़ियां आमने-सामने भिड़ा दीं।इसके बाद आरोपी हथियारों से लैस होकर मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे।
गाड़ी में मिले चाकू, लोहे के पाईप ओर हथियार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो और एक कैंपर जब्त की थी। तलाशी में वाहनों के अंदर से हमले के लिए रखे गए लोहे व लकड़ी के बेसबॉल बैट, धारदार चाकू, लोहे के पाइप और रॉड बरामद हुए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों राहुल शर्मा पुत्र मोतीलाल शर्मा, पंकज चौधरी पुत्र भंवर चौधरी और महेश सुथार पुत्र लादूलाल सुथार को गिरफ्तार किया।इस मामले में पहले ही सुवाणा निवासी सुनील पुत्र घनश्याम चौधरी, राधेश्याम पुत्र हीरालाल जाट और नई ईंरास निवासी नारायणलाल उर्फ मामा पुत्र देवबक्ष जाट सहित 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





