Home » राजस्थान » गेपसागर झील में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

गेपसागर झील में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले की कोतवाली थानान्तर्गत डूंगरपुर शहर की गेप सागर झील में एक महिला का शव तैरता हुआ मिलने पर सनसनी फ़ैल गई. पुलिस ने शव को झील से निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वही पुलिस मृतका की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है.

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया की थाने पर गेप सागर झील में एक महिला का शव तैरते हुए दिखाई देने की सुचना मिली थी. सुचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची वही लोगो की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने नगरपरिषद की नाव व लोगो की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया. वहीं इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हुई है. पुलिस महिला की शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद