जयपुर(सुनील शर्मा) मानव एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के बैनर तले तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा दल शनिवार को भगवान महावीर के जयकारों के साथ रवाना हुआ।
ग्रुप के अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया एवं सचिव आशीष जैन ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष विनोद-दीपिका जैन कोटखावदा एवं अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया के नेतृत्व में प्रतापनगर के हल्दीघाटी गेट से प्रातःरवाना हुए दल को युवा समाजसेवी नितिन बनेठा,अतुल मंगल लवली,अंकित-दिव्या बाकलीवाल एवं समाज के गणमान्य श्रेष्ठीजनों ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जैन के मुताबिक ग्रुप पदाधिकारियों सहित यात्रा दल के संयोजक मुकेश-शिल्पा पाटनी,नरेश – नीतू बाकलीवाल,सुशील-कविता जैन एवं सह संयोजक एवं नितेश-मीनू जैन,पवन-निशु जैन का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस दौरान जैन के मुताबिक यात्रा दल जयपुर से रवाना होकर हरियाणा में अतिशय क्षेत्र रानीला पहुंचेगा जहां मूलनायक भगवान आदिनाथ एवं मन्दिर दर्शन करते हुए हस्तिनापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगा।
इस दौरान संयोजक मुकेश पाटनी एवं नरेश बाकलीवाल के मुताबिक यात्रा दल रविवार 24 दिसम्बर को हस्तिनापुर में मंदिरों के दर्शन लाभ एवं क्षेत्र की वन्दना कर बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम पहुंचेगा जहां सायंकाल आरती का पुण्यार्जन करेगें। रात्रि विश्राम मंगलायतन क्षेत्र में होगा।
अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया एवं संयोजक सुशील जैन के मुताबिक सोमवार 25 दिसम्बर को प्रातः मंगलायतन में अभिषेक,शांतिधारा एवं मंदिर दर्शन के बाद मथुरा चौरासी के दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए अतिशय क्षेत्र तिजारा पहुचेगे जहां सायंकालीन आरती के बाद यात्रा दल जयपुर लौटेगा।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद-दीपिका जैन कोटखावदा के मुताबिक यात्रा दल द्वारा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के सिद्धांत जीओ और जीने दो सहित अहिंसा,शाकाहार का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.








