Home » राजस्थान » अलवर के मुंडाना गांव में कमरे में आग लगने से जिंदा जले बाप-बेटी, मां हुई गंभीर घायल

अलवर के मुंडाना गांव में कमरे में आग लगने से जिंदा जले बाप-बेटी, मां हुई गंभीर घायल

अलवर: अलवर से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. मुंडाना गांव में कमरे में आग लगने से बाप-बेटी जिंदा जलने का मामला सामने आया है. पिता और 3 माह की पुत्री की मौके पर ही मौत हुई, जबकि मां गंभीर घायल हुई.

महिला को 60 प्रतिशत जली हुई अवस्था में तिजारा से अलवर रैफर किया. तिजारा के शेखपुर थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है. रात करीब 2 बजे बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है.

यह हादसा अलवर के शेखपुर अहीर थाना क्षेत्र के मुंडाना गांव में हुआ. रात्रि में आग लगने से पति दीपक यादव, पत्नी संजू और 3 माह की बेटी झुलस गई थी. जिसमें बेटी और पिता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महिला 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई. पिता और बेटी का मौके पर ही पोस्टमार्टम होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों