Home » राजस्थान » राजस्थान में कोरोना के नए सब-वेरियंट JN.1 की दस्तक, जीनोम सिक्वेसिंग में चार मरीजों की हुई पुष्टि

राजस्थान में कोरोना के नए सब-वेरियंट JN.1 की दस्तक, जीनोम सिक्वेसिंग में चार मरीजों की हुई पुष्टि

जयपुरः राजस्थान में कोरोना एक बार फिर से दस्तक दे चुका है. कोरोना का नए सब वेरियंट JN.1 प्रदेश में अपने पैर पसार चुका है. जीनोम सिक्वेसिंग में JN.1 सब-वेरियंट के चार मरीज मिले है. जिसमें झुंझुनूं, अजमेर भरतपुर और दौसा में 1-1 मरीज में JN.1 की पुष्टि हुई है. इनमें से दौसा जिले में कोविड पॉजिटिव आए मरीज की मौत हो चुकी है.

SMS मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में JN.1 सब-वेरियंट की पुष्टि हुई है. लैब में जीनोम सिक्वेसिंग में कुल सात पॉजिटिव मरीजों के सैम्पल लिए गये थे. जिनसे से चार में पुष्टि हो गयी है. हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक JN.1 सब-वेरियंट चिंताजनक नहीं है.

नए सब-वेरियंट का ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल व प्रिवेंशन भी एकसमान है. ACS शुभ्रा सिंह, निदेशक(PH) डॉ.RP माथुर हर स्थित पर नजर बनाए हुए है. निदेशक(PH) डॉ.रविप्रकाश माथुर ने कहा- JN.1 से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. JN.1 सब-वेरियंट खतरनाक नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना जरूरी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद