Home » राजस्थान » 2 दिन से लापता युवती का कुएं में मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

2 दिन से लापता युवती का कुएं में मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के आड़ीवाट गांव में दो दिन से लापता युवती का कुएं में शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने बताया की आड़ीवाट गांव निवासी पन्ना डिंडोर ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया की उसकी 19 वर्षीय पोती 25 दिसंबर को घर से निकली थी. जो की वापस नहीं आई. जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. जिस पर परिजनों ने 26 दिसंबर को  गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी.

वहीं आज युवती का शव गांव के एक कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया. वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद