Home » राजस्थान » बाइक सवार को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

बाइक सवार को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

डूंगरपुर: सदर थाना क्षेत्र के देवल गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड दिया. पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.

सदर थाना पुलिस के अनुसार शंकर घोघरा निवासी देवल घोघरा फला की ओर से रिपोर्ट दी गई है. इसमें बताया की उसका बेटा संजय घोघरा (18) मजदूरी का काम करता है. मंगलवार शाम के समय वह मेहमान आए लोगो के लिए दूध लेने के लिए जा रहा था. उसी समय उदयपुर से डूंगरपुर की तरफ आ रही एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे संजय के पेट की आंते बाहर आ गई और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई.

गंभीर हालत में उसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर घायल संजय को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सदर थाना के देवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. वही आज बुधवार को शव के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई चल रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद