जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. यह घटना मालवीय नगर थाना इलाके की बताई जा रही है.
2 दिन से रूम का दरवाजा नहीं खोलने पर होटल प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने रूम का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला.
सिकराय निवासी विजेन्द्र मीणा के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई. पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया. मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 150





