Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल का बाड़मेर दौरा आज, गुड़ामालानी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल का बाड़मेर दौरा आज, गुड़ामालानी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल आज बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे जयपुर से रवाना होकर 12:20 बजे उत्तरलाई बाड़मेर पहुंचेंगे. सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन की ओर से दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. जगह जगह पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम दोपहर 12:45 बजे आलपुरा,गुड़ामालानी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे. दोपहर 1:45 बजे चालकना ग्राम पंचायत सोमारडी सेडवा,बाड़मेर माता मंदिर महासम्मेलन में शिरकत करेंगे.

आलपुरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन, कहा- ये बाड़मेर और जैसलमेर की धरती धोरों की धरती है
इसके अलावा दोपहर 3 बजे सीमावर्ती ग्राम पंचायत समिति के सरपंचों से संवाद करेंगे. शाम 4 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. शाम 5:30 बजे बाड़मेर से रवाना होंगे. बता दें कि सीएम के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन