Home » राजस्थान » अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में हुई भिड़ंत, इलाके में मचा हडकंप

अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में हुई भिड़ंत, इलाके में मचा हडकंप

अजमेरः अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में भिड़ंत हो गई. केरल से दो नकबजन को पकड़ने आई पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की. फायरिंग होने के साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और थाने में लाया गया. हालांकि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना होने की खबर नहीं है.

दरअसल कमानी गेट की ये घटना है. जहां केरल पुलिस दो नकबजन को पकड़ने आई थी. केरल पुलिस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए दो आरोपियों को पकड़ा. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी. फायरिंग होने के साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

ऐसे में मामले की सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और केरल पुलिस और बदमाशों को दरगाह थाने लाया गया. हालांकि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना होने की खबर नहीं है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन