Home » राजस्थान » हिंदू छात्रा के धर्म कॉलम में लिखा मुस्लिम, शिक्षा मंत्री बोले- इस खुलासे ने मुझे हिला कर रख दिया

हिंदू छात्रा के धर्म कॉलम में लिखा मुस्लिम, शिक्षा मंत्री बोले- इस खुलासे ने मुझे हिला कर रख दिया

कोटाः कोटा के सरकारी स्कूल में धर्मांतरण और लव जिहाद का खेल सामने आने के बाद से सभी हैरान है. कोटा के सांगोद कस्बे के पास खजूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक हिंदू छात्रा के धर्म कॉलम में मुस्लिम लिख दिया गया. जिसको लेकर अब प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक्शन मोड़ में नजर आ रहे है.

दिलावर ने कहा कि इस खुलासे ने मुझे हिला कर रख दिया है. प्राथमिक तौर पर आरोप प्रमाणित है और विस्तृत जांच के बाद एक्शन का दायरा बढ़ेगा. दिलावर ने कहा कि स्कूल के 2 शिक्षक फिरोज और मिर्जा मुजाहिद को निलंबित कर दिया गया है.

वहीं शिक्षिका शबाना के खिलाफ भी एक्शन लेंगे. मंत्री का दावा है कि फिरोज हिंदू छात्रा के फॉर्म में 2019 से धर्म के नाम पर मुस्लिम लिख रहा था. और बाद में छात्रा का लवजिहाद और अपहरण भी हुआ. मुझे कई संगठनों के अलावा परिजनों से भी शिकायत और तथ्य मिले है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन