Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, केंद्रीय नेतृत्व की उच्चस्तरीय बैठक में रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, केंद्रीय नेतृत्व की उच्चस्तरीय बैठक में रहेंगे मौजूद

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. सीएम 2 दिवसीय धन्यवाद यात्रा के बीच आज शाम को राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जहां वो केंद्रीय नेतृत्व की उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद रहेंगे. साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़े नेताओं से मुलाकात भी संभव माना जा रही है.

इसके बाद रविवार को धौलपुर से लौटकर ERCP यात्रा का दूसरा दिन शुरू करेंगे. सीएम भजनलाल पूर्वी राजस्थान के 2 दिन के प्रवास पर रहेंगे.

बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा आज धन्यवाद यात्रा का आगाज करेंगे. प्रदेश के 13 जिलों में CM भजनलाल शर्मा यात्रा शुरू करेंगे. ऐसे में तय कार्यक्रम के मुताबिक भजनलाल आज दोपहर 12 बजे जयपुर से रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे बड़ौदामेव, जिला अलवर पहुंचेंगे. ERCP आभार सभा का दोपहर 1:30 बजे बड़ौदामेव में आयोजन किया जाएगा.

इसके बाद दोपहर 2:00 बजे नगर कठूमर जिला अलवर में सीएम का स्वागत होगा. दोपहर 2:15 बजे नगर में पहुंचेंगे. दोपहर 2:45 बजे डीग में ERCP आभार सभा होगी. अपराह्न 3:45 बजे डीग, शाम 4:15 बजे भरतपुर में पार्टी कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करेंगे. शाम 4:30 बजे भरतपुर, शाम 5:00 बजे रूपवास, भरतपुर में सीएम ERCP आभार सभा करेंगे. शाम 6 बजे रूपवास,6:30 बजे सैपऊ (बाड़ी), धौलपुर में स्वागत कार्यक्रम होगा. इसके बाद शाम को धौलपुर में ERCP आभार सभा होगी

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन