Home » राजस्थान » ERCP को लेकर बड़ौदामेव में आभार सभा, सीएम भजनलाल बोले- ईआरसीपी पर कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का किया काम

ERCP को लेकर बड़ौदामेव में आभार सभा, सीएम भजनलाल बोले- ईआरसीपी पर कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का किया काम

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ौदामेव में ERCP को लेकर आभार सभा में संबोधित करते हुए कहा कि BJP की सरकार आते ही अच्छा काम शुरू हो जाता है. कांग्रेस की सरकार ने नदियों को जोड़ने का काम बंद कर दिया है. कांग्रेस की नानीजी से लेकर राहुल गांधी यही कहते रहे गरीबी हटाएंगे. लेकिन कर कुछ नहीं सके. कांग्रेस केवल जुमलेबाजी की राजनीति करती है. ERCP की योजना को कांग्रेस ने लटकाने और भटकाने का ही काम किया है.

ERCP को लेकर सीएम भजनलाल बोले कि देश के पीएम जो कहते हैं वो करते हैं. ये योजना 2003-04 में अटल बिहारी जी का सपना था. नदियों को जोड़ने का काम प्रारंभ किया था. उसके बाद कांग्रेस की सरकार आ गई और काम बंद हो गया. जनता के हितों को वो देखते हैं जो ज़मीन से जुड़े होते हैं. कांग्रेस की सरकार ने खूब वादे किए,चार पीढ़ियों ने वादे किए. नानी, पिताजी, सोनिया जी और अब राहुल जी ने भी यही वादा किया है. लेकिन कांग्रेस के लोगों ने भ्रष्टाचार किया, ठगने का काम किया. हमने चुनावों में वादे किए, एक एक वादा पूरा कर रहे हैं. केंद्र में धारा 370 की बात की पूर्ण बहुमत में आते ही वादा पूरा किया. 500 साल से रामलला टेंट में रह रहे थे वो पूरा किया.

ERCP को लेकर कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया. 5 साल तक ERCP के प्रोजेक्ट को अटका के रखा. गांधी परिवार की 4 पीढ़ी गरीबी हटाने की बात कहती आई है,लेकिन इनसे गरीबी नहीं हटी.

वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत का ने कहा कि भजनलाल शर्मा का राजस्थान में पग फेरा अच्छा है. जब से आये हैं अच्छा ही अच्छा हो रहा है. 20 सालों से पेंडिंग मामलों को पंख लग गये है. उन्होंने कहा कि भजनलाल जी का पग फेरा बहुत शुभ रहा है. आते ही ERCP को पंख लग गए. आज मैं सभा में आप सभी का धन्यवाद देने आया हूं. राजस्थान के 13 जिलों पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार राजनीति कर रही थी. आप ने उस सरकार को रवाना कर दिया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद