उदयपुर: उदयपुर के गोगुंदा हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भादवी गुड़ा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ. दो टैंकरों में जबरदस्त भिड़ंत हुई. एक टैंकर के केबिन में फंसने से चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हुई.
वहीं दूसरे टैंकर के चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया. टैंकरों में गैस और कैमिकल भरा हुआ था. हादसे के बाद गोगुन्दा से उदयपुर जाने वाला हाईवे बाधित हुआ.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 190






