Poola Jada
Home » राजस्थान » नागौर में निजी बस और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 1 दर्जन लोग घायल

नागौर में निजी बस और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 1 दर्जन लोग घायल

नागौर: नागौर के नजदीक भुंडेल गांव के पास आज रात एक निजी बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में 2 जनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं बस में बैठी कई सवारियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागौर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

आपको बता दें कि हादसा आज रात को उस समय हुआ जब एक निजी बस फलौदी से नागौर की ओर आ रही थी, तभी अचानक नागौर से कुछ दूर भुंडेल गांव के पेट्रोल पंप के पास अचानक एक ट्रेलर से बस की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रेलर की केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गई वहीं ट्रैलर चालक और बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि बस में बैठी लगभग एक दर्जन सवारियां भी घायल हो गई. मृतकों की पहचान ट्रेलर चालक प्रेमाराम और बस यात्री बाबूलाल विश्नोई के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को मोर्चरी में पहुंचाया है. जबकि घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल भेजा गया है. एक घायल फलौदी निवासी परसाराम जाट को रैफर किया गया है.

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है, मगर संभावना जताई जा रही है कि घटना स्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, शायद इसी वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन