Home » राजस्थान » देश की जनता नागरिकता संशोधन, कानून के समर्थन में – सी.पी.जोशी

देश की जनता नागरिकता संशोधन, कानून के समर्थन में – सी.पी.जोशी

जयपुर, 11 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पड़ोसी मुस्लिम देशों के विस्थापित एवं प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीवन देने का वादा किया था। देश का जनमानस पूरी तरह से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में है। जनता ने विशाल जनादेश देकर इसका समर्थन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, बाहर से आए हुए विस्थापित बंधुओं को सम्मान पूर्वक जीवन और संरक्षण देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही। नागरिकता संशोधन कानून 2019, तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है। इस कानून में किसी भी भारतीय, चाहे वह किसी मजहब का हो, की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर यह कानून 50 साल पहले ही बन गया होता तो आज यह इतनी बड़ी समस्या नहीं होती। 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन के लिए भी कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस फिर से देश में विभाजन की राजनीति कर रही है वह नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैलाकर मुस्लिम समाज में भय का वातावरण बना रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पड़ोसी मुस्लिम देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए भारत ही एकमात्र शरण स्थली है। नागरिकता संशोधन कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक बंधुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पड़ोसी देशों में 1947 के समय हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या की वर्तमान जनसंख्या से तुलना करें तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है। 1947 में पाकिस्तान में 20 प्रतिशत से अधिक हिंदू एवं अन्य समुदाय के लोग थे आज उनकी जनसंख्या 2 प्रतिशत से भी कम हो गई है। पाकिस्तान में सैकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया गया और हिंदुओं का हिंसा के बल पर धर्म परिवर्तन किया गया, हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सार्वजनिक वक्तव्यों में अभद्रता की सारी सीमाओं को लांग रहे हैं। देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस की मानसिकता एवं चिंतन है। अब समय आ गया है टुकड़े.टुकड़े गैंग और तुष्टिकरण की कांग्रेसी विचारधारा को समूल नष्ट किया जाए। देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा यह विचारधारा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद