Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे कैलाश चौधरी, किए भगवान रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे कैलाश चौधरी, किए भगवान रामलला के दर्शन

जयपुर/अयोध्या केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित राजस्थान सरकार के मंत्रियों और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने पूरे मंत्रिमंडल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ फ्लाइट से भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां पहली बार भगवान रामलला के दर्शन पूजन कर देश-प्रदेश में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

सोमवार सुबह 7:00 जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भगवान रामलला के दर्शन किए। भगवान रामलला के दर्शन के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और पूर्वजों के बलिदान के बाद हम सभी को मंदिर निर्माण एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भगवान राम मंदिर निर्माण का माहौल निर्मित हुआ। इसके बाद तेजी से मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न होने के साथ प्राण प्रतिष्ठा से आज हमें यह गौरव प्राप्त हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान की गौरव गाथा लिखी जा रही है।

अयोध्या में आयोजित किसान प्रदर्शनी में हुए सम्मिलित : अयोध्या धाम में भगवान रामलला के दर्शन से पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ अयोध्या में निर्मित होने वाली माहेश्वरी धर्मशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कैलाश चौधरी ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अयोध्या जनपद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित चार दिवसीय किसान मेला-प्रर्दशनी में सम्मिलित हुए। इस दौरान कैलाश चौधरी ने उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ उपस्थित किसानों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की उन्नति के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न किसान एवं कृषि कल्याण की योजनाओं से आज देश के किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद