Home » राजस्थान » राजस्थान में आज से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, मांगें पूरी होने तक नहीं करेंगे काम, देखिए ये खास रिपोर्ट

राजस्थान में आज से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, मांगें पूरी होने तक नहीं करेंगे काम, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: आज प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इससे सफाई व्यवस्था चौपट होना तय है. जयपुर में भी करीब 8000 सफाई कर्मचारी कल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिसकी वजह से सफाई की व्यवस्था बेपटरी हो सकती है. सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रकिया को लेकर आज वालम्किी सफाई कर्मचारियो ने हैरीटेज मुख्यालय में बैठक कर हडताल करने का फैसला लिया है.

संयुक्त वाल्मीकि एवम सफाई श्रमिक संघ के आह्नवान पर आज हैरिटेज मुख्यालय के जलेबी चौक में पूरे राजस्थान के सभी सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की सफाई कर्मचारियों की आम सभा में इसका एलान किया गया. बैठक में आम सभा में सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया की स्वायत्त शासन विभाग द्वारा 24 हजार797 सफाई कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी द्वारा 2018 की तर्ज पर की जा रही है. उसका पूरजोर विरोध किया जाएगा. सफाई कर्मचारियों के इस वर्ग का कहना है कि सफाई कर्मचारी भर्ती मस्ट्रोल द्वारा की जाए, सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में जिन अभ्यार्थियों ने नगर निगम में काम किया है उन्हे प्राथमिकता दी जाए. जिन अभ्यार्थियों के कोर्ट केस चल रहे है उन्हे प्राथमिकता दी जाए वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए. चुनाव आचार संहिता की आड में सफाई कर्मचारी भर्ती रोकी नही जाए. जब तक उक्त मांगे पूरी नही होती है तब तक जयपुर शहर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे.

दूसरी तरफ, वाल्मकी समाज के अलावा अन्य समाज के सफाई कर्मचारी किसी प्रकार की कार्य बहिष्कार हड़ताल में शामिल नहीं होने की बात कह रहे हैं. इन्होंने प्रशासन सरकार से निवेदन करते हैं की सर्व समाज कि आरक्षण अनुसार भर्ती कि जानी चाहिए साफ सुथरे एवं भ्रष्टाचार मुक्त बिना किसी दबाव के भर्ती की जानी चाहिए गरीब और बेरोजगारों को उनको उनका हक मिलना चाहिए किसी इन कर्मचारियों का कहना है कि वे प्रशासन सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं पूर्व की भांती और कार्य करेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद