Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान की राजनीति की बड़ी खबर, प्रहलाद गुंजल कभी भी ज्वॉइन कर सकते हैं कांग्रेस

राजस्थान की राजनीति की बड़ी खबर, प्रहलाद गुंजल कभी भी ज्वॉइन कर सकते हैं कांग्रेस

जयपुर: राजस्थान की राजनीति की बड़ी खबर मिल रही है. कांग्रेस पार्टी को हाड़ौती में बड़ी सफलता मिली है. प्रहलाद गुंजल कभी भी कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं. दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष खड़गे ज्वॉइनिंग कराएंगे.

राहुल कस्वां के बाद कांग्रेस को बड़ा चेहरा मिलेगा. कोटा-बूंदी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. आज कांग्रेस पार्टी गुंजल को लेकर औपचारिक फैसला कर लेगी.

इसके बाद बड़े स्तर पर गुंजल की ज्वॉइनिंग होगी. अंदर खाने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ संपूर्ण बातचीत हो चुकी है. हाड़ौती के अन्य प्रमुख क्षत्रप भी गुंजल के साथ नजर आ सकते है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS