Home » राजस्थान » कोटा से अपहृत छात्रा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी अपडेट, जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर दिखी कोटा से किडनैप हुई छात्रा

कोटा से अपहृत छात्रा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी अपडेट, जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर दिखी कोटा से किडनैप हुई छात्रा

जयपुर: कोटा से अपहृत छात्रा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी अपडेट सामने आयी है. किडनैप हुई छात्रा जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर दिखी है. दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन का एक 18 मार्च का CCTV फुटेज आया सामने आया है जिसमें छात्रा दो युवकों के साथ जाते हुए दिखाई दे रही है.

जिसके बाद से CCTV फुटेज के आधार पर युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है. साथ ही छात्रा के साथ दिख रहे 2 युवकों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस अभी असमंजस की स्थिती में है की यह वही छात्रा है या नहीं. पुलिस अभी पुष्टी करने में जुटी है.

कोटा के पुलिस अधिकारी भी जांच के लिए जयपुर आए हुए हैं. और अपनी कमांड के अंदर बैठकर इस वीडियो का एनालिस्ट कर रहे हैं, जिससे की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि कोटा से अपहृत हुई छात्रा का मोबाईल गुरुग्राम के पास से बंद हुआ था. तभी से पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद