Home » राजस्थान » बाबा बालकनाथ की गाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे विधायक

बाबा बालकनाथ की गाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे विधायक

सिरोही: सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कोजरा हाईवे पर तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ की कार रोडवेज बस से टकरा गई. गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

हांलाकि कार का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के संबंध में किसी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. जानकारी के अनुसार तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ उनकी कार से सरूपगंज के धनारी स्थित जालोकरा हनुमानजी मंदिर में दर्शनार्थ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे थे.

इस दौरान कोजरा चौराहे के पास रोडवेज बस और उनकी कार आपस में टकरा गई. हादसे में रगड़ लगने से कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही की कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे. घटना के बाद बालक नाथ घटनास्थल से रवाना होकर धनारी हनुमान जी मंदिर पहुंचे तथा जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS