Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में दो समुदाय में कहासुनी के बाद पथराव:वाहनों व खिड़कियों के पत्थर फेंक तोड़े शीशे, पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा

जयपुर में दो समुदाय में कहासुनी के बाद पथराव:वाहनों व खिड़कियों के पत्थर फेंक तोड़े शीशे, पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा

जयपुर के रामगंज इलाके में गुरुवार देर रात दो समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। रामगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों समझाया। इसके बाद मामले काे शांत करवाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्ति पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात कर दिया है।

ACP (रामगंज) हरिशंकर शर्मा ने बताया- रामगंज में दर्जियों के रास्ते में पथराव हुआ था। दो दिन पहले गली में खड़े रहने की बात को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार देर रात इलाके में लाइट गई हुई थी। लाइट नहीं आने के चलते एक समुदाय के कुछ लोग गली में सड़क पर खड़े थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें गली में खड़े होने से टोका। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनातनी होने पर स्थिति बिगड़ गई।

खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए

दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। गली में खड़े वाहनों के साथ घरों में लगी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। रामगंज थाना पुलिस पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइस कर लोगों को शांत करवाया। स्थिति काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस ने मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान