जयपुर(सुनील शर्मा)* नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ सौम्या इन दिनों रूस के कजान में BRICS+ Association of Cities and Municipalities में भाग ले रही है।पहले दिन की शुरुआत उन्होंने योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की।

महापौर डॉ सौम्या ने कजान शहर के महापौर और उप महापौर से शिष्टाचार भेंट कर BRICS+ Association of Cities and Municipalities की पहली बैठक में भाग लिया।इस बैठक में स्वायत्त निकाय कैसे भविष्य में शहरवासियों के जीवन को बेहतर बनाए जाने पर अलग अलग देशों से आए जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की।

दूसरे दिवस पर महापौर डॉ सौम्या ने साथी जन प्रतिनिधियों के साथ कजान के पास एक टापू पर बसे स्वियाझस्क नामक शहर का भ्रमण किया।
डॉ.सौम्या ने इस टापू पर एक विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय देखा जो की रूसी सभ्यता को दर्शाता है।साथ ही सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने देश के नाम का पौधारोपण भी किया और शहर में स्थित एक पुस्तकालय भी देखा जहा भाग ले रहें सभी देशों से संबंधित किताबें थी।

कजान दौरे के आखिरी दिन महापौर ने कजान के राष्ट्रीय दिवस सबंतुय में भाग लेकर कलाकारों द्वारा अनेक प्रस्तुति देखी।दौरे पर गई डॉ सौम्या ने कहा की उन्हें इस देश में साफ सफाई की व्यवस्था बहुत अच्छी लगी,नागरिकों में स्व ही एक अनुशासन है की कचरा नहीं फैलना,डस्टबिन का इस्तेमाल करना है और यह सब बिना किसी जुर्माना वसूल है।जयपुर में भी ऐसी ही नागरिकों को अपने आप को अनुशासित करना होगा ताकि हमारा शहर स्वच्छ हो सके।






