Home » राजस्थान » इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही,रात के समय चिकित्सक इमरजेंसी से रहते है नदारद

इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही,रात के समय चिकित्सक इमरजेंसी से रहते है नदारद

विराटनगर नगर पालिका क्षेत्र में कस्बे में चिकित्सीय व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। यहां इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टर ड्यूटी करने के बजाय क्वार्टर में जाकर आराम फरमाते है। ऐसा ही मामला बीती रात सामने आया है, जहां पेट दर्द होने पर पूरण योगी व धोलाराम गुर्जर CHC के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो उन्हें डॉक्टर दिखाई नही दिया। इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ सफाई कर्मचारी मिला। सफाई कर्मचारी से डॉक्टर के बारे में पूछने पर उसने बताया कि डॉक्टर क्वार्टर में सो रहे है। सुबह आना, उसके बाद इलाज होगा। रात भर मरीज इलाज के लिए भटकते रहे लेकिन डॉक्टर नहीं आए। सुबह के समय पीड़ितों ने लोगो को इसकी जानकारी दी। इस पर समाजसेवी हीरालाल सैनी BCMHO रमेश भारती से मिलकर मामले की जानकारी दी और नाराजगी जताई। इस पर BCMHO ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में डॉक्टर ऑन कॉल होते है। यहां कंपाउंडर की ड्यूटी रहती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS