Home » राजस्थान » ED के असिस्टेंट डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी:बोला- 1 बटन दबाऊंगा, खानदान खत्म कर दूंगा; अधिकारी ने दर्ज करा रखें हैं 2 मुकदमे

ED के असिस्टेंट डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी:बोला- 1 बटन दबाऊंगा, खानदान खत्म कर दूंगा; अधिकारी ने दर्ज करा रखें हैं 2 मुकदमे

अजमेर के रहने वाले ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को उनके पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा- एक बटन दबाएंगे ना तो दिल्ली से पूरे खानदान को उड़ा देंगे। ये समझ नहीं रहा है, बार-बार भिड़े जा रहा है। हथियार उठाने पर मजबूर कर रहा है।

इसके बाद राजकोट में पोस्टेड ईडी अधिकारी जयकिशन हिंगोरानी ने त्रिलोक बाग थाना राजकोट (गुजरात) में शिकायत दी है। उन्होंने आरोपी पर 2 मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं इसमें 2020 में पत्नी से मिसबिहेव और अगस्त 4 को घर में चोरी की नीयत से घुसने का मामला अजमेर के अलवर गेट थाने में दर्ज है। इसी को लेकर आरोपी अब अधिकारी को धमका रहा है।

2020 में दर्ज कराया था मुकदमा

जयकिशन हिंगोरानी ने बताया- अजमेर के एम डी कॉलोनी, नाका मदार स्थित अलवर गेट थाना इलाके में उनका पुश्तैनी मकान है। वे पिछले 3 माह से राजकोट में पोस्टेड हैं, इससे पहले झालावाड़ में पोस्टेड थे। 2020 में पड़ोस में रहने वाले आलोक भारद्वाज पर उनकी पत्नी से मिसबिहेव को लेकर मामला दर्ज करवाया था। वो मामला कोर्ट में चल रहा है।

बोले- पिछले माह चोरी की नीयत से घर में घुसा

हिंगोरानी ने बताया- इसके बाद पिछले माह 4 अगस्त को आरोपी आलोक चोरी की नीयत से घर में घुसा और CCTV कैमरों से छेड़छाड़ की। इसके बाद एक कैमरे का तार तोड़ दिया। इसे लेकर अलवर गेट थाने में मामला दर्ज करवाया था। यह तभी से फरार चल रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे और रविवार रात 12 बजे आरोपी आलोक ने धमकी भरे 2 वीडियो भेजे। इसे लेकर राजकोट में ही मामला दर्ज करवाया है।

वहीं इस मामले को लेकर अलवर गेट थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया- 4 अगस्त को सीसीटीवी चोरी व तोड़फोड़ के मामले में आरोपी आलोक भारद्वाज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी आरोपी की तलाश की जा रही है।

वीडियो में बोला- तुझे जान से मारकर जाऊंगा

रात 10 बजे भेजे गए वीडियो में आरोपी कह रहा है- हिंगोरानी, देख ले मुझको, पहचान रहा है न। बहुत झूठे मुकदमे लगाए। अभी दिल्ली से बोल रहा हूं, पीछे मेट्रो स्टेशन है। आ रहा हूं अजमेर। अब सर पर कफन बांध चुका है आलोक भारद्वाज, अब जेल जाने से और मरने से नहीं डरता, अब तेरे को कोई बचाने वाला मिलेगा नहीं, अब दिल्ली से फोन आएंगे। तुझे जान से मारकर जाऊंगा, वैसे जेल जाने की नौबत आएगी नहीं, आई तो भी मार कर जाऊंगा, शेर आ रहा है अजमेर शहर में।

दूसरे वीडियो में कहा- अब जंग खुलेआम हो गई है

इसके बाद सुबह एक और वीडियो भेजा और उसमें शुरुआत में अंग्रेजी में बोल रहा है और उसके बाद अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कहता नजर आ रहा है कि पुलिस भेज रहा है। परेशान कर रखा है। अब तक मस्त रहा, ये सोच रहा है हरा दिया, लेकिन हम तो दिल्ली में पत्रकारिता में व्यस्त हैं। कांग्रेस हो या भाजपा, आम आदमी पार्टी।

एक बटन दबाएंगे न दिल्ली से तो पूरा खानदान खत्म हो जाएगा। ये समझ नहीं रहा। भिड़े जा रहा है। हथियार उठाने पर मजबूर मत कर। सरफरोशी की तमन्ना दिल में है.. आकर मारूंगा, कोई बचाने नहीं आएगा। दिस इज लास्ट वार्निंग, जो भी बीच में आएगा, मरेगा। अब जंग खुले आम हो गई है। अब या तो हम रहेंगे या सामने वाला। ऐसे तेरी समझ में आएगा, तू बड़ा अफसर बन गया है। पिता की अनुकंपा पर लगा है, मच्छर …. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर