Home » राजस्थान » Rajasthan Bypoll Results 2024: झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला हुआ रोचक, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा दे रहे टक्कर

Rajasthan Bypoll Results 2024: झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला हुआ रोचक, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा दे रहे टक्कर

जयपुर: झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला रोचक हुआ. निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा 298 वोटों से आगे चल रहे है. आपको बता दें कि झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 की मतगणना जारी है. निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा टक्कर दे रहे है. 

भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू से मात्र 298 मतों से आगे चल रहे है. 2 राउंड के बाद भाजपा को 11,839 मत मिले. निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा को 12,137 वोट मिले. कांग्रेस को 7333 मत मिले. आपको बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. जिसको लेकर पहला रूझान सामने आया है.

भाजपा 4 सीटों पर, कांग्रेस 1 सीट पर, अन्य 2 सीट पर आगे है. सत्तारूढ़ भाजपा को सभी सीटों पर जीत की उम्मीद है. जबकि कांग्रेस भी सातों सीटें जीतने का दावा कर रही है. बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर 2024 को संपन्न हुए थे. इस चुनाव में जिन 7 सीटों पर मतदान हुए उसमें दौसा, झुंझुनूं, देवली-उनियारा, खींवसार, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)