Home » राजस्थान » Jharkhand Elections Results 2024 : झारखंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को मिला बहुमत, भाजपा 44, INDI 30, अन्य 6 सीट पर आगे

Jharkhand Elections Results 2024 : झारखंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को मिला बहुमत, भाजपा 44, INDI 30, अन्य 6 सीट पर आगे

नई दिल्ली : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. जो देर शाम तक जारी रहेगी. इसी बीच रूझान आना शुरू हो गया है. झारखंड के पहले रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है. भाजपा 44, INDI 30, अन्य 6 सीट पर आगे है.

बता दें कि झारखंड चुनाव में 1211 प्रत्याशियों में 128 महिलाएं तथा 591 निर्दलीय शामिल हैं. झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था. झारखंड में NDA जीत पर नजर गड़ाए हुए है. वहीं सत्तारूढ़ JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में जीत के प्रति आश्वस्त है

झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट से सीएम हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं. इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी आगे चल रही हैं. तो वहीं झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पीछे चल रहे हैं. हालांकि शुरुआती रुझानों में चंपाई सोरेन आगे चल रहे थे.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)