कोटा: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया है जो महज पांच माह पहले ही कोटा आई थी.
आपको बता दें कि पांच माह पहले आई छात्रा एलन कोचिंग संस्थान से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. जिसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कोटा में इस वर्ष अब तक 23 स्टूडेंट मौत को गले लगा चुके हैं.
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से कोचिंग छात्रा रांची झारखंड की रहने वाली रिचा सिन्हा कोटा में रहकर एक कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी. मई महीने में ही वह विज्ञान नगर इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स हॉस्टल में रहने के लिए आई थी.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 205






